Wednesday, May 13, 2026

New Delhi: अंडमान-निकोबार के नए DGP बने IPS रविंद्र यादव

Share

New Delhi: वरिष्ठ IPS अधिकारी रविंद्र यादव को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद उनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

रविंद्र यादव वर्तमान में दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर कार्यरत थे। कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और संवेदनशील मामलों की निगरानी में उनका लंबा अनुभव रहा है। दिल्ली पुलिस में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं और अपनी कार्यशैली के कारण विशेष पहचान बनाई।
अंडमान-निकोबार जैसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश में उनकी तैनाती को महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Prayagraj: नैनी बाजार में भीषण आग, महिला की मौत

और खबरें

ताजा खबर