Wednesday, May 13, 2026

Prayagraj: नैनी बाजार में भीषण आग, महिला की मौत

Share

Prayagraj: नैनी बाजार क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक मकान और गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया गया कि आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरा भवन धुएं और लपटों से भर गया। घर के अंदर मौजूद लोग फंस गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना में गंभीर रूप से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। बचाव अभियान के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी झुलस गए।

दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के भवनों को एहतियातन खाली कराया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Update: अपर्णा यादव पहुंची लखनऊ एयरपोर्ट

और खबरें

ताजा खबर