New Delhi: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान (Social Science) की नई पाठ्यपुस्तक में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब छात्रों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के साथ-साथ 1975-77 के आपातकाल (Emergency) से जुड़े घटनाक्रम, उसके कारण, प्रभाव और लोकतंत्र पर पड़े असर का भी विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा।
नई किताब में भारतीय लोकतंत्र, संविधान, नागरिक अधिकारों और राजनीतिक घटनाओं को अधिक व्यापक संदर्भ में समझाने का प्रयास किया गया है। इसके तहत आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों पर लगे प्रतिबंध, राजनीतिक परिस्थितियां और उससे जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं को भी शामिल किया गया है।
NCERT का कहना है कि पाठ्यक्रम में किए गए बदलावों का उद्देश्य छात्रों को भारतीय लोकतंत्र के विभिन्न आयामों और ऐतिहासिक घटनाओं की संतुलित एवं तथ्यात्मक जानकारी देना है, ताकि वे देश के राजनीतिक और संवैधानिक विकास को बेहतर ढंग से समझ सकें।
ये भी पढ़ें- Kolkata: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के तारातला इमारत हादसे के मामले में विशेष जांच
