Kanpur Breaking: बी.एन.एस.डी. इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पुलिस ने हाई-टेक नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
परीक्षा के दौरान ए.आई. (AI) तकनीक और मिनी पॉकेट प्रिंटर के जरिए पेपर हल करने की साजिश रची गई थी।
पुलिस ने संदीप चंद्र विश्वकर्मा नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से सील्ड प्रश्न-पुस्तिका बरामद हुई।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी एन.सी.सी. कक्ष में बैठकर मोबाइल से प्रश्न-पत्र की फोटो खींचकर ए.आई. (AI) के माध्यम से उत्तर प्राप्त कर रहा था और उन्हें मिनी पॉकेट प्रिंटर से निकाल रहा था।
इन उत्तरों को परीक्षा कक्ष संख्या-21 में मौजूद एक परिचित अभ्यर्थी की ओ.एम.आर. शीट भरवाने के लिए इस्तेमाल किया जाना था।
जांच में पाया गया कि आरोपी संदीप और उसके साथी निर्मल कुमार के नाम स्कूल के आधिकारिक ड्यूटी चार्ट या जिलाधिकारी कार्यालय की सूची में नहीं थे। उन्होंने बताया कि उन्हें अखिलेश यादव नामक व्यक्ति ने बुलाया था।
पुलिस ने मौके से मोबाइल और एक मिनी पॉकेट प्रिंटर जब्त कर लिया है।
मामले में तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है:
अखिलेश सिंह यादव,निर्मल कुमार
संदीप चंद्र विश्वकर्मा
कर्नलगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा।
ये भी पढ़ें- UP News: अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ द्वारा विस्तृत निरीक्षण
