UP News: अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ द्वारा विस्तृत निरीक्षण आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ मंडल, श्री सुनील कुमार वर्मा ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की समग्र व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्लेटफॉर्म, स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार (Entry/Exit Points), इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC), सुरक्षा व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया तथा एयर कॉनकोर्स आदि का निरीक्षण किया गया।
स्वच्छता एवं सुरक्षा से संबंधित

उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का विशेष रूप से अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि स्टेशन पर सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर पर बनाए रखी जाएं तथा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।मंडल रेल प्रबंधक ने यह भी निर्देश दिए कि आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए स्टेशन परिसर में भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई एवं यात्री सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाए।उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने एवं स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
(कुलदीप तिवारी)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
उत्तर रेलवे, लखनऊ
ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh News: 30 अप्रैल तक करें आवेदन, प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) 2026 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जारी

