Monday, July 27, 2026

jhalawar school:स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत,पीएम मोदी और सीएम ने जताया दुख

Share

jhalawar school: राजस्थान के झालावांड़ में सुबह बड़ा हादसा हुआ, जहां पिपलोदी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथिमक विद्यालय की छत गिरी, जिसके बाद दीवार भी ढह गई। इस हादसे में अब तक 7 बच्चों की मौत हुई है, जबकि कई बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही हैं। धीरे धीरे मौत का आकड़ा बढ़ता जा रहा हैं।

इस दर्दनाक घटना के बाद से इलाके में गम का माहौल है। स्कूल में बचाव कार्य जारी हैं। बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हादसे में तीन बच्चों की मौत की पुष्टि की है। मंत्री ने कलेक्टर से बातचीत कर राहत और बचाव के काम में तेजी लाने और घायल बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। मौके पर आलाधिकारी पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया।

ये आकड़े पहले के है एसपी अमित कुमार ने बताया कि स्कूल की छत गिरने से 3-4 छात्रों की मौत हुई है, ( ये आकड़े पहले के है।) तो वहीं कई छात्र घायल हैं। जानकारी मिलने पर झालावाड़ कलेक्टर और एसपी अमित कुमार बुडानिया मौके के लिए रवाना हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त ये हादसा हुआ स्कूल में लगभग 60-70 बच्चें मौजूद थे।

राहत कार्य में जुटा प्रशासन

जेसीबी मशीनो के माध्यम से मलबा हटाया जा रहा हैं। वहीं साथ ही घायल बच्चों को मनोहरथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। इतना ही नहीं प्रशासन के साथ मिलकर स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Haryana News: अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए पुलिस ने शुरू किया अभियान,इतने बांग्लादेशी पकड़े गए

और खबरें

ताजा खबर