Saturday, May 9, 2026

Delhi fire: द्वारका के फ्लैट में लगी भीषण आग, पिता ने बच्चोंं के साथ लगाई छंलाग

Share

Delhi fire: दिल्ली के द्वारिका में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। वहीं द्वारिका सेक्टर-13 स्थित मल्टीस्टोरी बिल्डिंग सबद अपार्टमेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। बता दें कि आग इमारत की ऊपरी मंजिल में लगी।

इस दौरान एक पिता अपने दो बच्चों से साथ बिल्डिंग से जान बचाने के लिए छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। इससे पहले दमकल विभाग को कॉल किया जिसके तुरंत बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें अपार्टमेंट की बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर धू-धू कर आग जते देखा जा सकता है।

दमकल विभाग ने मौके पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और 8 फायर टेड़रो को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गए। वहीं बाकी के कार्यों और आग के कारणों की जानकारी के लिए फायर डिपार्टमेंट द्वारा आधिकारियों बयान की इंतजार किया जा रहा है। आग के बाद से ही राहत कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक,जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमें रहने वाले सभी लोगों का ने यह आरोप लगाया कि अपार्टमेंट की कमेटी के लोगों को जब इसकी जानकारी गी गई, तो उनकी तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। इस मामले में लापरवाही बरती गई।

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: वैष्णों देवी में सुरक्षा वयवस्था हुई हाईटेक

और खबरें

ताजा खबर