UP rape case: यूपी में वाराणसी के लालपुर पांडेपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि एक 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने सात आरोपियोंं में से छह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में युवती के पिता और मां की अलग-अलग दो शिकायतों के आधार पर कुल 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लगभग एक दर्जन आरोपी नामजद है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 29 मार्च को कुछ लड़कों के साथ कहीं गई थी। पीड़िता के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने चार अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पीड़िता को जब पुलिस ने बरामद किया तो उसने गैंगरेप के बारे में कुछ नहीं बताया।
23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वहीं पीड़िता के परिवार ने 6 अप्रैल को सामूहिक रेप के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च से चार अप्रैल के बीच आरोपी उसे कई होटल और बार में ले गए और उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। इस बीच पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद और 11 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
अब तक पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, बाकी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पीड़िता के पिता ने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कल ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
मां ने बताया कि उसकी बेटी 29 मार्च को अपनी सहेली के घर गयी थी। रास्ते में घर वापस आते समय उसे राज विश्वकर्मा नाम का लड़का मिला, जो उसे कैफे ले गया, जहां राज और उसके दोस्त ने उसके साथ गलत काम किया और बदहवास हालत में उसे छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- Pastor Bajinder: दुष्कर्म मामले में पादरी को ऊम्रकैद, पीड़िता हुई बेहोश