Thursday, February 26, 2026

Balochistan सेना के सामने फिर नतमस्तक हुई पाक सेना, कई कैंपों पर हमला

Share

Balochistan: हाल ही में बलूचिस्तान ने पाकिस्तान में एक ट्रेन को हाईजेक कर लिया था, और एक बार फिर से बलूचिस्तान में बलूच अलगाववादियों ने पाक सेना के खिलाफ बड़ा अभियान शुरूकर दिया हैं। बता दें कि, बलूच अलगाववादियों ने बलूचिस्तान प्रांत में कई जिलों में पाक सेना को अपना निशाना बनाया है।

जानकारी के मुताबिक विद्रोदियों ने तुर्बत में पाक सैन्य बलों के शिविर पर भी हमला कर दिया। बता दें कि विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के ग्वादर और बोलन में एक साथ हमलों में अंजाम दिया। वहीं  शहरों को जोड़ने वाले रणनीतिक हाईवे पर भी कब्जा कर लिया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक सशस्त्र बलूच विद्रोहियों ने केच जिले में चीन-पाक इकोनॉमिक कॉरिडोर  राजमार्ग पर कई ट्रकों पर भी हमला कर दिया। हमले के दौरान लगभग 4 ट्रकों में आग लगा दी।     

मिली जानकारी के मुताबित Balochistan के ग्वादर जिले में नाकेबंदी की इस दौरान विद्रोहियों ने करीब 5 पंजाबियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों के मुताबिक इन सभी लोगों को नाकेबंदी के दौरान गाड़ियों में पहचान के बाद गोली मारी गई। गोलीबारी और विस्फोटों की आवाज से इलाके में लोगों में दहशत महौल है। सशस्त्र बलूच समूहों के लड़ाकों को भारी संख्या पर गश्त करते हुए देखे गए। साथ ही बलूचिस्तान के मंड इलाके में भी पाक सेना के शिविर को निशाना बनाया।

तनावपूर्ण स्थिती

बलूच अलगाववादियों के हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। कई वीडियो में विद्रोहियों के मोटरसाइकिलों में देखा गया। बता दें कि बलूचिस्तान में पिछले कुछ टाइम से तानवपूर्ण स्थिति बनी हुई है। वहीं अलगाववादी सशस्त्र समूह पाक सेना और अन्य सुरक्षा बलों के खिलाफ व्यापक तौर पर अभियान चला रहे हैं।  

ये भी पढ़ें- Pakistan Train Hijack: सुरक्षाबलों ने 104 बंधकों को छुड़ाया,13 आतंकवादियों को किया ढेर

और खबरें

ताजा खबर