Ganesh Chaturthi Look 2025: गणेश चतुर्थी पर सब कुछ ना कुछ नया करते है। इस बार आप भी कुछ नया करना चाहते है। तो अपनाएं ये 5 वेस्टर्न और क्लासी लुक जो आपको सुंदर के साथ-साथ माॅडर्न टच भी देगा,आइऐ देखते हैं कैसे…

इंडो-वेस्टर्न स्टाइल साड़ी
ये इंडो-वेस्टर्न स्टाइल भारतीय साड़ी ही है। इंडो-वेस्टर्न डिज़ाइन माॅडर्न फैशनेबल फैशन हैं। जो आपको स्टाइलिश बनाता है इसमें गहरे रंगों और पैटर्न के बजाय, इंडो-वेस्टर्न साड़ी हल्के पेस्टल रंगों और बहुत छोटे पैटर्न का इसमें उपयोग किया जाता है। ये आपको सबसे अलग दिखाता हैं साथ ही फैशनेबल और स्टाइलिश भी बनाता है।

जैकेट के साथ लहंगा
जैकेट के साथ लहंगा एक नया और आकर्षक लुक देता है, जिसमें लहंगा ब्लाउज के ऊपर एक अलग सें जैकेट पहनी जाती है। यह पारंपरिक लहंगे के ऊपर दुपट्टा लेने से अलग है जिसकी वजह से यह थोड़ा अलग लुक दिखाई देता है, जो पारंपरिक लहंगों से अलग है। जैकेट ज़रदोज़ी कढ़ाई वाली, बारीक बुनाई वाली या मखमल से बनी होती है। यह आपको फैशनेबल और स्टाइलिश भी बनाता हैं।

स्टाइलिश कुर्ता सेट
ये भारत सबसे ज्यादा पहने जाने वाला ड्रेस हैं यह एक लंबी, ढीली कमीज है जिसे पजामा या सलवार के साथ पहना जाता है। कुर्ते सूती, रेशमी, या ऊनी हो सकते हैं और इन्हें सादा या कढ़ाई के साथ भी पहना जा सकता है। आज के आधुनिक समाज में जींस और लेगिंग के साथ भी लोकप्रिय है।कुर्ते ढीले या कसे हुए हो सकते हैं और कॉलर रहित होते हैं, हालांकि आजकल स्टैंडिंग कॉलर भी लोकप्रिय हो रहे हैं। जो फैशनेबल और स्टाइलिश के साथ-साथ क्लासी लुक देता हैं।
ये भी पढ़ें- India-Fiji Friendship Grows: भारत पहुंचे फ़िजी के प्रधानमंत्री राबुका, रिश्तों को मज़बूत करने पर ज़ोर

इंडो-वेस्टर्न गाउन
भारत का एक लोकप्रिय फैशन है और अक्सर पारंपरिक भारतीय कपड़ों की तुलना में हल्के रंगो का इस्तेमाल करता है। अनारकली, कुर्ती और लहंगे पर आधारित होते हैं। पारंपरिक भारतीय कपड़ों में उपयोग किए जाने वाले चटख रंगों और गहरे पैटर्न के बजाय, इंडो-वेस्टर्न डिज़ाइन अक्सर हल्के पेस्टल रंगों और सूक्ष्म पैटर्न का उपयोग करते हैं। जो आपके लुक को डिफरें और यूनिक बनाता हैं।

क्रॉप टॉप के साथ धोती पैंट
आजकल फैशन में कुछ लोग क्रॉप टॉप को धोती-स्टाइल पैंट के साथ पहनते हैं। जो यूनिक लगता हैं। क्रॉप टॉप के साथ धोती-स्टाइल पैंट का संयोजन भारतीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए किया गया हैं। ये कैज़ुअल और सेमी-फॉर्मल दोनों मौकों पर पहना जा सकता हैं। त्योहारों और समारोहों के लिए एक अलग और आकर्षक लुक के लिए एक ब्लॉज़र के साथ भी पहना जाता हैं जो आपके लुक को यूनिक बनाता और सबसे अलग दिखता हैं।
ये भी पढ़ें- Harayna News: प्यार, शादी और हत्या, पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा