Haridwar: हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल जाने वाले रास्ते में अचानक भगदड़ मची है और इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं कई लोगों घायल भी है। हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है। मिली जानकारी के मुताबकि घायलों को अस्पताल भी भेजा गया है। श्रृद्धालुओं ने बताया कि अचानक वहां भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई।

वहीं गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर भगदड़ किस कारण से हुई।

कई लोगों की बचाई गई जान
भगदड़ हादसे पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा, कि हमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिली थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस ने कार्रवाई की। लोगों को अस्पताल लाया गया और 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी हैं। वहीं कई लोगों का अस्पातल में इलाज चल रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा-
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुख:द प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
ये भी पढ़ें- Instagram: अब इन फिचर्स के साथ इंस्टाग्राम चलाना हुआ और भी मुश्किल?

