Sunday, August 10, 2025

sawan 2025: ऐसे करें महादेव को प्रसन्न, घर का वास्तुदोष होगा दूर

Share

sawan 2025: सावन का महिना चल रहा है कि शिव पूजा करके मन को शान्त किया जा सकता है, घर के वास्तु दोष को खत्म किया जा सकता है, माना जाता है कि शिव कुछ ही पलों में अपने भक्तों की विनती सुन लेते है। उसी तरह घर में अगर वास्तुदोष खत्म करना है तो, शिव की पूजा-आराधा करके खत्म किया जा सकता है।

शिव को देने का देवता कहा गया, सुख-समृद्धि, आर्थिक, यश, वैभव आदि सब कुछ शिव देते है। ज्योतिषों का मानना है कि घर का वास्तुदोष ठीक हो तो घर के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है और घर पर शांति बनी रहती है। शिव की पूजा करके घर के वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।

ये सावन का महिना है, इस महिने में शिव पूजन का महत्व काफी बढ़ जाता है। सावन में शिवलिंग स्थापना, शिव पूजन और वास्तु नियमों के संयोजन से आपका घर आध्यात्मिक और सौहार्दपूर्ण बनेगा।

कैसे दूर होगा शिव पूजन से वास्तुदोष

1. भगवान शिव की विधिवत पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, इस मंत्र में इतनी ताकत होती है कि आस-पास की सभी नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और वास्तुदोष भी दूर हो जाता है।

2. रुद्राभिषेक करने के लिए सावन का महिना सबसे उत्तम माना जाता है। रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग में गंगाजल, दूध,दही,घी आदि अर्पित किया जाता है। रुद्राभिषेक कराने से शांति और समृद्धि बढ़ती है, जोकि घर के वास्तु को भी ठीक करता है।

3. अगर आप सावन के महिने में विधि पूर्वक उत्तर-पूर्व में शिवलिंग के स्थापना करते है तो सकारात्मकता का संचार बढ़ने लगता हैं।

4. शिव पुराण में कहा गया है कि जहां पर नियमित रूप से शिव पूजा या देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। वहां सकारात्मका ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है।

5. सावन के महिने में बेलपत्र, गंगाजल,शमीपत्र, रुद्राक्ष, डमरू आदि जैसी शुभ चीजों का प्रयोग शिव पूजन में करने से भी घर की नकारात्मक ऊर्जा होती है।

ये भी पढे़ं- Sawan 2025: दूसरे सोमवार को एकादशी का गजब संयोग, इन राशियोंं पर बरसेगा धन

और खबरें

ताजा खबर