Friday, July 11, 2025

Panchang 5 July: क्या कहता हैं आज का पंचांग, किन राशियों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान

Share

Panchang 5 July: आज के समय में हर कोई राशि और पंचाग को लेकर काफी सजक रहता है। अपने जीवन में राशि को महत्व देता है। साथ ही आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। 5 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दश्मी तिथि, शनिवार है। बता दें कि इस तिथि के स्वामी यमराज हैं।आइए जानते है कि किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है।

धनु राशि

शनिवार को धनु राशि वालो के लिए काफी शुभ है। धनु राशि में नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बनते दिख रहे है। अगर आप व्यापारी है तो अपने ग्राहकों से बहस करने से बचना होगा। वहीं अगर पैसे कहीं अटके हुए है तो आपके पैसे भी मिल सकते है। रिश्तों को प्यार और समझदारी से चलने की सलाह आपको दी जा रही है। धनुराशि वाला के लिए 5 जुलाई को आपका लकी कलर हरा और लकी नंबर 2 रहेगा।

मकर राशि में सफलता की नई ऊचाईं

बता दें कि मकर राशि वालों को करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे है तो आपके लिए ये काफी शुभ रहेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले सोचें। पढ़ाई में मेहनत की आवश्कता है। परिजनों की सेहत का ध्यान रखें। काम में सफलता पाने के लिए मंदिर में दान करें आज के दिन आपका लकी कलर क्रीम और लकी नंबर 15 है।

कुंभ राशि जरूतमंद की मदद करें

शनिवार के दिन कुंभ राशि वालों को जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है। साथ ही व्यापार के विस्तार की योजना बनेगी। आपके लिए सलाह ये है कि फिजूलखर्ची से बचे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।वहीं पुराने दोस्त से मिलने का मौका आपको मिलेगा। शनिवार को आपका लकी कलर पीला और लकी नं 13 रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए बच्चों को खिलौना दान करें।

मीन राशि

आज काम काज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं इसलिए धैर्य से काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए निवेश कर सकते है।

आपके लिए सलाह ये है कि बचत पर ध्यान दें। लव लाइफ में पार्टनर के साथ सकारात्मक बदलाव मिल सकतें हैं। अधिक लाभ के लिए कुत्तों को बिस्किट खिलाएं। आपका लकी नंबर 15 हैं और लकी कलर गोल्डन है।

ये भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन का महिना, महादेव इन 3 राशियों में बरसाएंगे कृपा

और खबरें

ताजा खबर