Housefull 5:अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन सहित मल्टीस्टार फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में 6 जून, शुक्रवार को रिलीज हुई। बता दें कि इस फिल्म की दमदार एडवांस बुकिंग हुई थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। आइए जानते है फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग की।
पहले दिन कितनी हुई कमाई?
Housefull 5 ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। मेकर्स की यूनिक स्ट्रैटजी ने हाउसफुल की ओपनिंग में चार चांद लगा दिए। बता दें कि पहले दो घंटे में कहानी सेम हैं, लेकिन लास्ट के 20 मिनट का क्लाइमेक्स अलग है और दोनों में हत्यारे भी अलग हैं।
बता दें कि हाउसफुल 5 को लोगों को दो बार देखनी पड़ेगी। मेकर्स की इस यूनिक आइडिया ने फिल्म के लिए हाईप पीक पर पहुंचा दिया था। ऐसे में जब ये फिल्म ड्यूल क्लाइमेक्स के साथ बड़े पर्दे पर पहुंची तो इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं कमाई के शुरुआती आंकडे भी आगए।
हाउसफुल साल की बनी सबसे बड़ी..
रिलीज होते ही फिल्म हाउसफुल 5 ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। ये फिल्म 23 करोड़ के कलेक्शन के साथ सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। वहीं फिल्म ने 21 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है।
किसी हाउसफुल ने दी किसको मात
1- हाउसफुल (2010)- 10 करोड़
2- हाउसफुल (2012)-14 करोड़
3- हाउसफुल (2016) 15.21 करोड़
4- हाउसफुल (2019) -19.08 करोड़
5- हाउसफुल (2025) 23 करोड़
ये भी पढ़ें- http://thug life:’ठग लाइफ’ कमल हासन की फिल्म ने पहले दिन कितनी की कमाई