Friday, September 11, 2026

Ganesh Chaturthi 2026: 14 या 15 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी? जानें सही तारीख, स्थापना मुहूर्त और विसर्जन की डेट

Share

Ganesh Chaturthi 2026: हर साल भाद्रपद महीने में गणपति बप्पा के आगमन का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल कैलेंडर में तिथि को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन है कि गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को है या 15 सितंबर को। तो आइए आपका कंफ्यूजन दूर करते हैं और पंचांग के अनुसार सही तारीख बताते हैं।

कब है गणेश चतुर्थी 2026

पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 07:06 बजे शुरू होगी और 15 सितंबर को सुबह 07:44 बजे समाप्त होगी। चूंकि चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को मध्याह्न काल में व्याप्त है, इसलिए इसी दिन गणेश स्थापना और पूजा करना शास्त्र सम्मत होगा। 15 सितंबर को चतुर्थी तिथि सुबह ही खत्म हो रही है।

गणेश स्थापना 2026 शुभ मुहूर्त

गणपति स्थापना के लिए सबसे उत्तम मध्याह्न मुहूर्त माना जाता है। इस साल का स्थापना मुहूर्त इस प्रकार है:

  • मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त: 11:02 AM से 01:31 PM तक (14 सितंबर)
  • अवधि: 2 घंटा 28 मिनट

इसी समय के बीच बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा करना सबसे शुभ होगा। शहर के हिसाब से मुहूर्त में 2-5 मिनट का अंतर हो सकता है।

  1. मुंबई – 11:20 AM to 1:48 PM
  2. पुणे – 11:16 AM to 1:44 PM
  3. दिल्ली – 11:02 AM to 1:31 PM

चंद्रमा देखने से बचें

14 सितंबर को सुबह 09:01 बजे से रात 08:09 बजे तक चंद्रमा देखने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन चंद्र दर्शन करने से मिथ्या दोष लगता है।

कब है गणेश विसर्जन 2026

इस साल गणेश महोत्सव 10 नहीं बल्कि 12 दिन का होगा। अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को होगा। यह संयोग 9 साल बाद बन रहा है। तो आप भी 14 सितंबर को शुभ मुहूर्त में बप्पा को घर लाने की तैयारी शुरू कर दीजिए।

ये भी पढ़ें- Vishwakarma Puja 2026: मशीन-गाड़ी पर हल्दी-रोली लगाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना होगा भारी नुकसान!

और खबरें

ताजा खबर