Friday, July 11, 2025

लुटेरी दुल्हन: जोर का झटका हाय जोरों से लगा, शादी बन गई….

Share

लुटेरी दुल्हन:राजस्थान के सवाई माधोपुर से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। जहां लुटेरी दुल्हन अनुराधा को भोपाल से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी एक बड़ी कार्रवाई मानी जाती जा रही है। पुलिस ने खुद प्लान बनाकर जाल बिछाया और शातिर महिला को हिरासत में लिया बता दें कि महिला ने लगभग 25 शादियां की थी।

पहले शादी फिर ठगी और फरार

मानटाउन थाना पुलिस के अनुसार, अनुराधा पत्नी विशाल पासवान मूल रूप से यूपू के महाराजगंज की रहने वाली है। फिलहाल भोपाल के शिव नगर में रह रही थी। उस पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज था। हाल ही में विष्णु शर्मा नाम के युवक ने शिकायत दी थी कि उसने एक महिला और दलाल पर भरोसा कर दो लाख रुपये दिए और अनुराधा से कोर्ट मैरिज की। इसके बाद वह कुछ दिन तो साथ रही लेकिन फिर कुछ नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

25 बार रचाई शादी

जांचपड़ताल में पता चला कि अब तक अनुराधा लगभग 25 से ज्यादा शादी कर उन्हें लूट चुकी है। शादी के नाम पर भोले-भाले युवकों से संपर्क करते थे, फोटो देखाकर सौदा 2 से 5 लाख रुपये में तय करते और फिर शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन फरार हो जाती।

हर बार सेम स्ट्रिप्ट

शादी के लिए युवक को फसना और फोटो दिखाना, लेन देन की बात तय करना और शादी के बाद समान लेकर फरार हो जाना। हर बार सेम स्ट्रिप्ट पर काम होता था।

साथियों की तलाश जारी

इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अनुराधा से पूछताछ कर रही है साथ ही साथियों की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस गिरोह का जाल बहुत दूर तक फैला हुआ है। पुलिस भोपाल समेत अन्य राज्यों में जांच के लिए जुट गई है

ये भी पढ़ें- Jayant Narlikar: कौन थे खलोग वैज्ञानिक जयंत नार्लीकर?

और खबरें

ताजा खबर