Lucknow news: लखनऊ में राजधानी के गोमती नगर विकास खंड-3 स्थित होटल क्रिस्टेलिया में सोमवार को विदेश मंत्रालय के नाम पर एक घंटे तक हाईड्रामा चला। खुद को विदेश मंत्रालय का अफसर बताने वाले 2 युवकों ने होटल स्टाफ को बंधक बनाकर होटल को हाईजैक कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिनव सिंह और शिवम चौहान एक तुर्कमेनिस्तान की महिला की तलाश में होटल पहुंचे थे। आरोपियों ने किराए पर कार ली थी और कार पर “विदेश मंत्रालय” भी लिखवा रखा था।
होटल पहुंचते ही दोनों ने स्टाफ को बंधक बना लिया और अंदर मौजूद अन्य ग्राहकों को भी एक कमरे में कैद कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिस के पहुंचने पर दोनों मौके से भाग निकले। बाद में पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में उनके पास से विदेश मंत्रालय के 478 फर्जी ID कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह का मकसद क्या था और इन फर्जी ID कार्डों का इस्तेमाल कहां-कहां किया जाना था।
ये भी पढ़ें- https://silsilakhabaronka.com/divine-signs-is-this-happening-to-you-too-discover-6-secret-signs-from-god/
