Saturday, May 23, 2026

UP News: भीषण गर्मी से उत्तर प्रदेश बेहाल, यूपी के 24 जिलों में दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी

Share

UP News: यूपी के 24 जिलों में दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक लोगों को भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बांदा लगातार पांचवें दिन सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के कई शहरों में पारा 43 से 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। एंटी-साइक्लोन और शुष्क पछुआ हवाओं के चलते हालात और बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- Lucknow: विश्वव्यापी ईंधन संकट के मद्देनजर UP सरकार के नगर विकास विभाग ने जारी की गाइडलाइन

और खबरें

ताजा खबर