Ayodhya: लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बीकापुर तहसील के वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। कचहरी परिसर में वकीलों ने लखनऊ पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
नाराज वकीलों ने उपजिलाधिकारी बीकापुर, श्रेया को एक ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवध राम यादव और महामंत्री देवीदयाल मिश्रा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में उपाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, अमरनाथ दुबे, राम सजीवन पांडे, अजय भारती, आलोक सिंह, दिनेश पांडे, सदानंद पाठक, राहुल शर्मा और राम सिंह यादव सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Lucknow: नगर निगम के अंबेडकर वार्ड में भीषण पेयजल संकट गहराया

