Railway: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों को निर्धारित अवधि के लिए मध्यवर्ती स्टेशनों पर 1 मिनट का अतिरिक्त अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है—
1. गाड़ी संख्या 14123 MBDP–CNB इंटरसिटी को हरौनी (08:19–08:20), अजगैन (08:33–08:34) एवं कानपुर ब्रिज बायां किनारा (09:12–09:13) स्टेशन पर 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 14124 CNB–MBDP इंटरसिटी को कानपुर ब्रिज बायां किनारा (17:39–17:40), अजगैन (18:10–18:11) एवं हरौनी (18:24–18:25) स्टेशन पर 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 12419 LKO–NDLS गोमती एक्सप्रेस को कानपुर ब्रिज बायां किनारा स्टेशन पर (07:21–07:22) 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
उपरोक्त सभी व्यवस्थाएं दिनांक 09.04.2026 से 13.05.2026 तक लागू रहेंगी तथा प्रत्येक गाड़ी कुल 35 ट्रिप्स संचालित करेगी।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।
ये भी पढ़ें- AI NEWS: भारत का पहला AI-असिस्टेड ‘लिवर पूप ऐप’ हुआ लॉन्च
