Monday, August 24, 2026

Northern Railway: उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की 218वीं स्थायी वार्ता तंत्र बैठक आयोजित

Share

Northern Railway: आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की 218वीं दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा द्वारा किया गया।


यह बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य रेलवे प्रशासन और यूनियन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना तथा कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों का समय पर समाधान करना है। इस मंच के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने और कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने में मदद मिलती है।
बैठक में मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कर्मचारियों के हित में उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया।


यूनियन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। प्रमुख विषयों में—


• महिला कर्मचारियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि
• रोड साइड स्टेशनों और मानवयुक्त समपार फाटकों पर सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था
• लेवल क्रॉसिंग पर कर्मचारियों के लिए शौचालय सुविधा
• विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरना
• मंडलीय चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार
• रनिंग रूम में सुविधाओं में सुधार


जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई


बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री शूरवीर सिंह चौहान, श्रीमती नीलिमा सिंह, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष तथा यूनियन के मंडल अध्यक्ष श्री आर.पी. राव, मंडल मंत्री श्री अवधेश कुमार दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-

और खबरें

ताजा खबर