Thursday, March 19, 2026

Chaitra Navratri 2026: यूपी में बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का महाअभियान, 19 से 26 मार्च तक गूँजेगा नारी सशक्तिकरण का संदेश

Share

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर नारी शक्ति के महाअभियान मिशन शक्ति के 6वें चरण की शुरुआत 19 मार्च से

लखनऊ में यह अभियान बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को आगे बढ़ाएगा

सभी गतिविधियों की निगरानी सीएम डैशबोर्ड से की जाएगी

रियल टाइम रिपोर्टिंग भी होगी

जिला और ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं

19 से 26 मार्च तक चलने वाले इस विशेष अभियान में विद्यालयों से लेकर समाज तक गतिविधियों से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा

यह बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करेगा

समाज में नारी सम्मान और समानता की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी

19 मार्च को नवदुर्गा के नौरूपों पर आधारित पोस्टर निर्माण व नवरात्रि आधारित चर्चा

20 मार्च को दुर्गा के नवरूपों पर आधारित नुक्कड़ नाटक, बाल अधिकार व सुरक्षा से जुड़े स्लोगन लिखे तख्तियों के साथ रैली

21 मार्च को विद्यालय, विकासखंड, तहसील और जिला स्तर पर बालिकाओं को प्रमुख पदों पर बैठाते हुए एक्सपोजर देना

22 मार्च को मीना दिवस का आयोजन, निडर फिल्म दिखाना, रैली, नुक्कड़ नाटक आदि में जनप्रतिनिधि-अभिभावको को बुलाना

23 मार्च को बैंक और हॉस्पिटल भ्रमण व सम्बन्धित कौशल प्रशिक्षण की जानकारी देना

24 मार्च को जिला, ब्लॉक, तहसील में महिला अधिकारियों और ख्यातिलब्ध महिलाओं का विद्यालय भ्रमण, बालिकाओं से संवाद, आत्मरक्षा प्रशिक्षण

25 मार्च को बालिकाओं को पास के थाना-कोतवाली भ्रमण, हेल्पलाइन, एफआईआर व कानून जानकारी देना

26 मार्च को सामाजिक मुद्दों पर जेंडर स्टेरियो टाइप, बाल विवाह, महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक

मिशन शक्ति के तहत हर दिन के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं

बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा

महिला अधिकारियों और ख्यातिलब्ध महिलाओं का विद्यालय भ्रमण होगा

समाज में नारी सम्मान और समानता की संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास होगा।

ये भी पढ़ें- Sahara India Housing Company: गोमती नगर स्थित सहारा शहर की जमीन की लीज निरस्त कर उसे कब्जे में लेने की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है

और खबरें

ताजा खबर