Tuesday, April 21, 2026

GENC: GENC के प्रयासों से टाटा मेमोरियल मुंबई में CGHS लाभार्थियों के लिए कैंसर उपचार की सुविधा बहाल

Share

GENC: कानपुर

गवर्नमेंट एम्लाइज नेशनल कॉन्फेडरेशन (GENC) के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन CGHS निदेशालय ने एक महत्वपूर्ण कार्यालय ज्ञापन (O.M.) जारी कर टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC), मुंबई और ACTREC, नवी मुंबई में कैंसर उपचार की सुविधा को निरंतर जारी रखने की मंजूरी दे दी है।


मुख्य बिंदु


पूर्व प्रभावी तिथि से लागू: CGHS निदेशालय द्वारा 20.02.2026 को जारी नए आदेश के अनुसार, यह सुविधा 13.09.2024 से ही प्रभावी (Retrospective) मानी जाएगी।
बाधा का समाधान: पूर्व में जारी आदेश की वैधता 12.09.2024 को समाप्त हो जाने के कारण लाभार्थियों को इलाज में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।


GENC की सक्रिय भूमिका: संगठन के महासचिव श्री मुकेश सिंह के नेतृत्व में GENC ने 17.11.2025 को मंत्रालय को विस्तृत प्रतिवेदन सौंपकर इस सुविधा को पुनः बहाल करने की मांग की थी।


GENC महासचिव मुकेश सिंह का वक्तव्य


“यह निर्णय देशभर के हजारों उन परिवारों के लिए संजीवनी के समान है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। GENC ने इस मुद्दे को मंत्रालय और CGHS निदेशक के समक्ष पूरी गंभीरता से रखा था ताकि उपचार में कोई तकनीकी बाधा न आए। हमें संतोष है कि सरकार ने हमारे मानवीय और संवेदनशील सुझाव को स्वीकार करते हुए इसे पुरानी तारीख से लागू किया है।”


गवर्नमेंट एम्लाइज नेशनल कॉन्फेडरेशन (GENC) इस संवेदनशील निर्णय के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और CGHS निदेशक के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। संगठन भविष्य में भी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

ये भी पढ़ें- Ayatollah Ali Khamenei: पुराने लखनऊ में शोक का माहौल

और खबरें

ताजा खबर