Wednesday, February 25, 2026

BMS News: पेंशन सुरक्षा और कर्मचारी अधिकारों को लेकर भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन; प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Share

BMS News: कानपुर में भारतीय मजदूर संघ (BMS) और सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ (GENC) के आह्वान पर आज भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ द्वारा पूरे देश भर में अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर एक विशाल लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभर के संगठित एवं गैरसंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए इकाई प्रमुख के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित एक विस्तृत मांग-पत्र (Memorandum) सौंपा।


सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के महासचिव मुकेश सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह आंदोलन केवल आर्थिक मांगों के लिए नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए है।

मांग-पत्र की प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं

पुरानी पेंशन (OPS) की बहाली: एनपीएस (NPS) और यूपीएस (UPS) को तुरंत समाप्त कर परिभाषित लाभ वाली पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। साथ ही ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹7,500 किया जाए।

ट्रेड यूनियन अधिकारों की बहाली: DRDO, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष संस्थानों (Space) के कर्मचारियों को ट्रेड यूनियन के कार्य का अधिकार दिया जाए।

रिक्त पदों पर भर्ती: सभी स्वीकृत रिक्त पदों पर तुरंत स्थायी भर्ती शुरू की जाए और अनुकंपा नियुक्तियों (Compassionate Appointment) में 5% की सीमा को समाप्त कर 100% नियुक्ति दी जाए।

संविदा और स्कीम वर्कर का नियमितीकरण: वर्षों से सेवा दे रहे संविदा कर्मियों सहित आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्करों को ‘श्रमिक’ का दर्जा देकर उन्हें न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाए।

आउटसोर्सिंग पर रोक: सरकारी कार्यों के अंधाधुंध निजीकरण और आउटसोर्सिंग को तुरंत रोका जाए।

भत्ता और चिकित्सा सुविधा: पेंशनभोगियों के लिए चिकित्सा भत्ता ₹1,000 से बढ़ाकर ₹5,000 किया जाए और CGHS के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हो।

श्रम कानूनों में सुधार: बोनस भुगतान अधिनियम में संशोधन कर पात्रता सीमा बढ़ाई जाए और औद्योगिक संबंध संहिताओं (Labour Codes) में श्रमिक विरोधी प्रावधानों को सुधारा जाए।

महासचिव ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने इन गंभीर मुद्दों पर शीघ्र ही उच्च स्तरीय हस्तक्षेप कर बातचीत शुरू नहीं की, तो आने वाले समय में संगठन और अधिक उग्र एवं निर्णायक आंदोलन की घोषणा करने को मजबूर होगा।

आज के इस कार्यक्रम में कानपुर की आयुध निर्माणी कानपुर, स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री, फील्ड गन फैक्ट्री, ओ ई एफ कानपुर, पैराशूट फैक्ट्री, डी जी क्यू ए, एम ई एस यूनियन ने अपने अपने संस्थान मुख्य द्वार पर कार्यक्रम आयोजित किया ।

ये भी पढ़ें- Shankaracharya: लखनऊ में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन

और खबरें

ताजा खबर