Mathura news:श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के माननीय अध्यक्ष, आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज जी के अधिकृत पक्ष एवं आधिकारिक अभिमत को मीडिया, प्रेस, जनसंचार माध्यमों तथा सार्वजनिक मंचों पर प्रस्तुत करने हेतु ट्रस्ट द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियों को अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त किया जाता है।
1 श्रीमती रीना एन. सिंह जी (अधिकृत प्रवक्ता ट्रस्ट)
2 श्री राहुल सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष, श्री कृष्ण सेना यूपी
उक्त दोनों व्यक्तियों को ट्रस्ट की ओर से यह वैधानिक एवं अधिकृत अधिकार प्रदान किया जाता है कि वे माननीय अध्यक्ष महोदय के पक्ष, ट्रस्ट की नीतियों, न्यायालयीन कार्यवाहियों तथा संगठन की विधिसम्मत स्थिति के संबंध में आधिकारिक वक्तव्य जारी कर सकें।
ट्रस्ट की ओर से उपर्युक्त नामित प्रवक्ताओं के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दिया गया कोई भी वक्तव्य अधिकृत नहीं माना जाएगा, जब तक कि वह माननीय अध्यक्ष महोदय या अधिकृत प्रवक्ताओं द्वारा अनुमोदित न हो।
ये भी पढ़ें- http://Lucknow University: छात्रों से बोले इमरान प्रतापगढ़ी- ‘हक की लड़ाई में मैं आपके साथ हूं’

