Wednesday, February 11, 2026

Ayodhya news: विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, सचिव हेमसिंह और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने परखा काम

Share


Ayodhya news: अयोध्या में नगर आयुक्त अयोध्या #जयेन्द्रकुमार एवं उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण #अनुराजजैन द्वारा सदर तहसील परिसर के निकट निर्माणाधीन नगर निगम अयोध्या एवं अयोध्या विकास प्राधिकरण के संयुक्त कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण हेमसिंह, अपर नगर आयुक्त नागेंद्रनाथ, मुख्य अभियंता पुनीत कुमार ओझा, अधिशाषी अभियंता राजपति यादव सहित कार्यदायी संस्था के संबंधित अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण उपरांत संबंधित अधिकारियों को कार्य में अपेक्षित गति बनाए रखने, निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने एवं समयबद्ध रूप से निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें- Vidhansabha:विधानसभा परिसर में सपा विधायकों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

और खबरें

ताजा खबर