Sunday, March 29, 2026

web series: मायावती का ऐलान: ‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज़ पर तुरंत प्रतिबंध हो

Share

web series: लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के ज़रिये फिल्मों और वेब सीरीज़ में ‘पंडित’ शब्द को कथित तौर पर घूसखोर दिखाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में ब्राह्मण समाज का अपमान है, जिससे समाज में गहरा रोष व्याप्त है।

मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी इस तरह की जातिसूचक सामग्री की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने केंद्र सरकार से ‘घूसखोर पंडित’ नामक फिल्म/वेब सीरीज़ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही, इस मामले में लखनऊ पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने को उन्होंने उचित कदम बताया।

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव ने आज गुरुवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर


और खबरें

ताजा खबर