Monday, February 23, 2026

Republic day: देशभक्ति और उल्लास के संग सेंट जॉन्स एकेडमी में मना 76वां गणतंत्र दिवस

Share


Republic day: प्रयागराज में सेंट जॉन्स एकेडमी परिसर में 26 जनवरी 2026 को 76वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, अनुशासन और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक श्री सी. वी. इनिस द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया तथा एन.सी.सी. कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी।


छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति भाषणों ने समारोह को भावनात्मक बना दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. जरीन रिजवी ने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती और विद्यार्थियों की सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।


गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में बाल-मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में शिक्षकों द्वारा लगाए गए खाद्य, खेल एवं शैक्षिक स्टॉल विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने विभिन्न झूलों व गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजित ‘लकी ड्रॉ’ में आकर्षक उपहारों ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह भर दिया। कुल मिलाकर यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति, ज्ञान और मनोरंजन का यादगार संगम बन गया।

ये भी पढ़ें- Agra police: नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही आगरा पुलिस की!!! देखें वीडियो


और खबरें

ताजा खबर