HEC: गुरुवार दिनांक 1.1.2026 को HEC से लगभग 1400 ठेका सप्लाईकर्मी का टेंडर समाप्त हो जाने के कारण कारखाना में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई | जिससे उनकी सेवाएं समाप्त हो गई | इसका कारण ठेकेदार की निविदा अवधी का समाप्त होना बताया जा रहा है |
बिना पूर्व सूचना के काम से रोके जाने पर कामगारो में भारी रोष ब्याप्त है | इसको लेकर आज कामगारो ने मुख्यालय का गेट को जाम कर, नारेबाजी भी की | यूनियन के नेताओं का कहना है की प्रबंधन अगर समय रहते निर्णय ले लेती तो आज ऐसी स्थिति का सामना करना नहीं पडता | यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा |
ये भी पढे़ं- Shyam Bihari lal: डॉ.श्याम बिहारी लाल के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

