Wednesday, April 29, 2026

Kanpur Dehat: उप मुख्यमंत्री जी ने राजपुर नगर पंचायत में विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, बितरित किये कंबल

Share

Kanpur Dehat: लखनऊ: 01 जनवरी, 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को जनपद कानपुर देहात की तहसील सिकन्दरा अंतर्गत राजपुर नगर पंचायत में आयोजित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण, अमृत सरोवर के शिलान्यास तथा कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, मा0 विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, रेणुका सचान, राजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजपुर नगर पंचायत द्वारा पं0 दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, अमृत-2 योजना तथा वंदन योजना के अंतर्गत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने शीतलहर से प्रभावित गरीब एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरित कर राहत प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के साथ समाज के सभी वर्गों के समग्र उत्थान हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

लोकतांत्रिक सहभागिता को सशक्त

उन्होंने कहा कि आज सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है तथा देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है, जो सरकार की सुदृढ़ नीतियों का परिणाम है। उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि और मंगलमय हो।

इसके साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक सहभागिता को सशक्त बनाने हेतु नागरिकों से पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की। अपने संबोधन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके योगदान को स्मरण किया तथा कहा कि उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


कार्यक्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल आदि ने भी लोगों को नववर्ष की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Prema Katiyar: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूज्य श्रीमती प्रेमा कटियार की प्रतिमा का किया अनावरण

और खबरें

ताजा खबर