Atal Bihari Vajpayee:जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया
लखनऊ, 20 दिसंबर 2025
जिसका शुभारंभ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन कर और अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह ने बताया कि छठे अटल स्वास्थ्य मेले के पहले दिन 5220 लोगों ने प्रतिभाग किया l
मेले में 50 अल्ट्रासाउंड,40 ईसीजी, 25 इको हुए ।
इसके साथ ही 35
दिव्यांजनो को बैसाखी, इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर और ट्राई साइकिल वितरित की गई ।
स्वास्थ्य मेले में 110 सुनने की मशीन और 715 चश्मों का वितरण हुआ ।
इस मौके पर बच्चों का नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन संबंधी सलाह के साथ साधनों का वितरण किया गया | होम्योपैथिक, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और यूनानी पद्धति का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया |
स्वास्थ्य मेले में
ब्लड डोनेशन की भी सुविधा थी ।

इन संस्थानों ने किया प्रतिभाग:
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), कल्याण सिंह सुपरस्पेशियलिटी अनुसंधान संस्थान, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, राजकीय नेशनल महोम्योपैथिक मेडिकल कालेज, डॉ.नायक होम्योपैथिक क्लिनिक एवं अनुसंधान केंद्र, मेडवेल हॉस्पिटल, एब्सोल्यूट दंत , त्वचा, बाल निर्मल शिक्षा एवं कल्याण समिति, चेतना दंत चिकित्सालय, ग्रोवर दंत एवं चिकित्सा केंद्र, हरमैन हॉस्पिटल एवं ट्रामा एंट्री, वेलसेन मेडिसिटी, आइकन हॉस्पिटल, शेखर हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के.के.हॉस्पिटल, नोवा हॉस्पिटल नीरा हॉस्पिटल तारा नेत्रालय, श्री हरभज रामकृपा देवी ट्रस्ट* सन आई हॉस्पिटल एवं लेजर केंद्र प्राइवेट लिमिटेड, टीसी नेत्र केंद्र, इप्सम डायग्नोस्टिक्स, प्रिसिजन यूरोलॉजी हॉस्पिटल, टेंडर पॉम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, टी. एस.मिश्रा चिकित्सा महाविद्यालय एवं हॉस्पिटल, इंटीग्रल चिकित्सा, विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, एराज लखनऊ मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, चरक हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, डॉ.के.एन.एस मेमोरियल हॉस्पिटल, नारायण सेवा संस्थान, एचसीएल फाउंडेशन, ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मदर एंड चाइल्ड, पीएस वाई स्पिरिट,

फाह सुपर स्पेशियलिटी , सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च(सी फॉर),मिडलैंड स्वास्थ्य सेवा एवं अनुसंधान केंद्र, लखनऊ कैंसर संस्थान, अवध हॉस्पिटल, ओ. पी.चौधरी हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केंद्र, अजंता हॉस्पिटल, निशात हॉस्पिटल, मैक्स सुपर स्पेशियलटी हॉस्पिटल, जगरानी हॉस्पिटल, हेल्थ सिटी विस्तार, खन्ना डायग्नोस्टिक्स, वागा हॉस्पिटल,
वैदेही कल्याण फाउंडेशन, ए. आर. एल हेल्थकेयर, एलेंट्रा, मेडिसिटी, अल्बान एसोसिएट्स चेरिटेबल ट्रस्ट, चन्दन हॉस्पिटल, कंचनकाया स्वास्थ्य फाउंडेशन, आस्था ओल्ड हॉस्पिटल,
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग केजीएमयू, मोबाइल डेंटल यूनिट, सीएनएस हॉस्पिटल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, टीबी, मेड वैदिक हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड,
सुकृति पैथलैब, कैंसर डिटेक्शन यूनिट्स, सरदार पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज ।
ये भी पढ़ें- Cooperative Expo: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के समापन पर लखनऊ में होगा युवा सहकार सम्मेलन और कोऑपरेटिव एक्सपो

