Friday, May 1, 2026

up news: एक देश कानून अनेक! ये दोहरा मापदंड क्यों?

Share

up news: अनुज चौधरी वर्दी में धार्मिक यात्रा में भाग लेता है, हाथ में गदा उठाता है और उसका प्रमोशन हो जाता है।

आफ़ाक खान बेटियों की सुरक्षा को लेकर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम” की बात बताते हैं और उनको लाइन हाजिर कर दिया जाता है। गजब है भाई।

कन्नौज (up) में एक इंटर कॉलेज के कार्यक्रम के दौरान दिए गए भाषण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम में मौजूद ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आफ़ाक़ खान ने बेटियों की शिक्षा के संदर्भ में पैगम्बर मोहम्मद की तालीम का उल्लेख किया। इस दौरान वह वर्दी में थे, जिस पर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई और वर्दी में धर्म विशेष से जुड़ी बात कहने को संविधान और सेवा नियमों के खिलाफ बताया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया।

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आफ़ाक़ खान को लाइन हाजिर कर दिया है।

#आफाक अहमद #अनुजचौधरी

ये भी पढ़ें- Pension Day 2025: नवगठित रिटायर एम्पलॉई वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पेंशन दिवस के अवसर पर बैठक

और खबरें

ताजा खबर