Friday, May 1, 2026

Pension Day 2025: नवगठित रिटायर एम्पलॉई वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पेंशन दिवस के अवसर पर बैठक

Share

Pension Day 2025: नवगठित रिटायर एम्पलॉई वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पेंशन दिवस के अवसर पर एक बैठक भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के कार्यालय 2 नवीन मार्केट कानपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता श्री शुभागत दास पूर्व ट्रेनिग ऑफिसर OFIL अम्बर नाथ से वर्चुअल जुड़े और सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेंशनर्स के साथ सरकात को न्याय करना चहिए। देश में कर्मचारी हो या EPFO 95 के अंतर्गत आने वाले पेंशनर हों सभी को सी सी एस पेंशन रूल्स 1972 अब 2021 के तहत पेंशन और फैमिली पेंशन प्रदान की जानी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूस में उपस्थित श्री मुकेश सिंह ने मांग की कि NPS और UPS दोनों कर्मचारियों के हित में ऐसा TOR में सरकार व्यवस्था करें।

इस अवसर पर नवगठित रिटायर एम्पलॉई वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री श्री साधू सिंह ने कहा कि पेंशनर के साथ किसी भी तरह के अन्याय को वर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नए और पुराने पेंशम में कोई विभेद सरकात को नही करने दिया जाएगा। एसोसिएशन के देश भर से पदाधिकारी वर्चुअल मीटिंग में जुड़े और कानपुर से लगभग 250 से अधिक लोग मीटिंग में उपस्थित थे।

अंत में साथ REWA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री काजल विश्वास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मीटिंग को समाप्त किया।

Sadhu Singh
General Secretary
Retirement Employees Welfare Association.

9415726924

ये भी पढ़ें- UP News: डर के बजाय तमाशा, भीड़ ने हाईवे के किनारे पड़े 15 फुट लंबे अजगर को बना दिया खिलौना

और खबरें

ताजा खबर