UP News: मुंशीगंज निवासी अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह से मिलकर आवेदन किया कि उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया गया है और उसकी इंस्टाग्राम पर कुर्सी से बांधकर फोटो वायरल की गई है कि उसे बचा सकते हो तो बचा लो नहीं तो कल वह सई नदी में पड़ी मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर को शीघ्र कार्यवाही कर परिणाम दिए जाने के निर्देश दिए।
आनन फानन में सर्विलांस टीम, एस. ओ. जी. टीम, क्षेत्रीय पुलिस ने तत्काल एफ.आई. आर. दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ की और चंद घंटों में ही ऊंचाहार होटल से पुत्री को बरामद करते हुए एक अपहरणकर्ता साहिल मौर्य को गिरफ्तार कर लिया,एक अन्य अपहर्ता फरार हो गया।घटना का फर्दाफाश करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने पूरी घटना पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं पुलिस दल की प्रशंसा की। पीड़ित परिवार ने इस तत्परता पर पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया।
ये भी पढ़ें- Noida Fortis Hospital: फोर्टिस नोएडा ने की पहली 24×7 स्ट्रोक हेल्पलाइन – “आशा” लॉन्च की देव मणि शुक्ल

