Tuesday, February 24, 2026

Ayodhya News: बीकापुर के नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता राकेश पांडे को जान से मारने का प्रयास

Share

Ayodhya News: बीकापुर में खनन माफियाओं का बोलबाला। नगर पंचायत क्षेत्र के औहर पुर गांव की सरकारी भूमि और तालाब पर अवैध खनन कर रहे जेसीबी तथा डंपर ने विरोध करने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राणा के ऊपर किया हमला। बाल बाल बचें अध्यक्ष बीकापुर। पुलिस मौके पर। जेसीबी तथा डंपर छोड़कर भागे अवैध खनन में लिप्त लोग। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में मिट्टी पटाई के नाम पर चल रहा है अवैध खनन का गोरखधंधा। 20 फीट गहरी मिट्टी निकालने के बाद भी खनन का कार्य जारी। तहसील प्रशासन मौन। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक। खनन विभाग कुंभकर्णी निद्रा में। राकेश पांडे ने कोतवाली में दी तहरीर, जांच तेज, अवैध खनन जिले में बना अफीम का धंधा।

ये भी पढ़ें- Pratapgarh News: भयहरण नाथ धाम का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

और खबरें

ताजा खबर