Friday, March 13, 2026

Asoha (Unnao): दहेज हत्या में नामजद आरोपी को पुलिस ने तीन महीने बाद किया गिरफ्तार

Share

Asoha (Unnao): दहेज हत्या में नामजद आरोपी को पुलिस ने तीन महीने बाद गिरफ्तार किया है। असोहा थानाक्षेत्र के बेरु गांव निवासी अनीता का शव तीन सितंबर को घर में फंदे से लटका मिला था। पिता ने पति हिमांशु सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पति को जेल भेजने के बाद पुलिस अन्य की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि मंगलवार को जबरेला चौराहे के पास से दहेज हत्या में नामजद संतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें-Ghatampur: ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता

और खबरें

ताजा खबर