Thailand News: थाईलैंड में लगातार हो रही रिकॉर्ड बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। देश के कई इलाकों में बाढ़ से हालात बिगड़ चुके हैं और लगभग 27 लाख लोग इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं।
सॉन्गख्ला प्रांत के हैट याई शहर में पानी का स्तर 1.5 से 3 मीटर तक पहुंच गया, जिससे घर, बाजार और सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं।
स्थानीय प्रशासन ने निवासियों और पर्यटकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश जारी कर दिया है। राहत टीमें लगातार मौके पर काम कर रही हैं, लेकिन पानी बढ़ने की रफ्तार चिंता बढ़ा रही है।
हालत बेहद गंभीर — प्रशासन हाई अलर्ट पर
लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की अपील की जा रही है।
स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें- Bhopal News: ब्राह्मण की बेटी वाले विवाद को लेकर आईएएस संतोष वर्मा ने मांगी माफी

