Raebareli News: रायबरेली 19 नवंबर 2025 विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों की प्रगति जानने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
उन्होंने विधानसभावार बीडीओ,बीईओ और सीडीपीओ के (एसआईआर) कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की समय से पुनरीक्षण कार्य पूरा कराया जाए। जहां पर समस्या आ रही वहां पर मास्टर ट्रेनरों की सहायता से कार्य को पूरा कराया जाए। साथ ही समय-समय पर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा भी की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, सभी एआरओ व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी से उपस्थित रहे

