Monday, February 23, 2026

up news: सीडीओ की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु गठित समिति की बैठक सम्पन्न

Share

up news: रायबरेली, 19 नवम्बर 2025 मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता की अध्यक्षता में विकास भवन के कार्यालय कक्ष में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक की।

शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति योजना


जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी द्वारा समिति के सदस्यो को अवगत कराया गया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की समय सारिणी निर्गत की गयी है। जिसके अनुसार छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन 20 दिसम्बर, 2025 तक, शिक्षण संस्थान द्वारा 10 जनवरी, 2026 तक आवेदन पत्रो को अग्रसारित किया जाना है। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त वर्गाे के 31166 छात्र/छात्राओं का डाटा कुल 119 संस्थानों के स्तर पर लंबित पाया गया।


मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त संस्थाओं को निर्देशित किया कि अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बगैर समस्त डाटा परीक्षणोंपरान्त/निरस्त किया जाए, कोई भी डाटा संस्थान स्तर पर लंबित न रहें। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि संस्थान द्वारा शतप्रतिशत छात्र/छात्राओ का आवेदन कराते हुए नियमानुसार अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।

मास्टर डाटा पूर्ण नही किया जाता


जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रायबरेली द्वारा संस्थाओ को अवगत कराया गया कि जिन संस्थाओ द्वारा अभी भी अपना मास्टर डाटा पूर्ण नही किया गया है, वह 25 नवम्बर, 2025 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। यदि मास्टर डाटा पूर्ण नही किया जाता है तो संस्थान में आवेदन करने वाले छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित रह जायेगें। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संस्थान का होगा।


 बैठक में निर्देश दिये गये कि जनपद में स्थित समस्त विद्यालय/संस्थाओ के प्रधानाचार्य/प्राचार्य/छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी समस्त वर्गों के समस्त पात्र छात्र/छात्राओ का आनलाइन आवेदन कराना एवं लॉगिन पर प्राप्त आवेदनो को 03 दिवस में सत्यापित/अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। ताकि जनपद के अधिक से अधिक संख्या में छात्र/छात्रा योजनान्तर्गत लाभान्वित हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक अपने स्तर से समस्त विद्यालयों को उक्त प्रतिक्रियात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित करें।

सत्यापन प्राप्त होने के उपरान्त पात्र छात्र/छात्राओ


 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा संस्थाओं को अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति आवेदन करने से वंचित छात्र/छात्राओं हेतु पुनः समय सारिणी जारी की गयी है। जिसके अनुसार छात्र/छात्राओ द्वारा आवेदन करने की तिथि 31.10.2025 निर्धारित थी। जिन छात्र/छात्राओ का डाटा संस्थान स्तर से 02.11.2025 तक अग्रसारित किया गया है, का सत्यापन जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जिला/ब्लाक स्तरीय अधिकारियो के माध्यम से कराया जा रहा है। सत्यापन प्राप्त होने के उपरान्त पात्र छात्र/छात्राओ को छात्रवृत्ति से लाभान्वित कराने हेतु नियमानुसार  कार्यवाही की जायेगी।


जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में दषमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत अन्य पिछड़े वर्गाे के समस्त पात्र छात्र/छात्राओ को छात्रवृत्ति की धनराशि उपलब्ध बजट की सीमा तक आधार पेमेन्ट ब्रिज र्प्रणाली के माध्यम से छात्रो के आधार सीडेड बैक खाते में सीधे अन्तरित की जायेगी। छात्रों को बैंक खाते में आधार नंबर सीडिंग व एन0पी0सी0आई0 से मैपिंग कराना अनिवार्य होगा। उक्त कार्यवाही समयान्तर्गत पूर्ण करा ली जाये।

समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित करेगें

ताकि भविष्य में छात्रवृत्ति की धनराशि छात्रों के खातो में अंतरित किये जाने पर फेल्ड ट्रांजेक्शन न हो। समिति द्वारा उक्त पर विचार कर समस्त संस्थाओे को उक्त कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। यदि किसी बैक द्वारा उक्त कार्यवाही में अपेक्षित सहयोग प्रदान नही किया जा रहा है तो अग्रणी जिला प्रबन्धक के संज्ञान में लाते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से समन्यव स्थापित करते हुए समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित करेगें। अन्त में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से बैठक का समापन किया गया।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिला सहित संस्था के निदेशक/प्राचार्याे एवं छात्रवृत्ति नोडल उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें-http://POCSO Act: नये आपराधिक कानूनों (BNS–POCSO) के तहत कठोर सजा पॉक्सो आरोपी को कठिन आजीवन कारावास एवं ₹1,00,000 का अर्थदण्ड”

और खबरें

ताजा खबर