UP News: रामकोला उपनगर पंचायत क्षेत्र में करोड़ों की लागत से निर्मित विवाह भवन उपेक्षा की भेंट चढ़ गया है। बता दें कि श्यामप्रसाद मुखर्जी नगर टोला दुबौली में स्थित यह विशाल भवन वर्षों से रास्ते के अभाव में बेकार पड़ा हुआ है। वहीं स्थानीय वासीयों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा लाखों-करोंड़ों रुपये का भवन तो बन गया लेकिन उस तक पहुंचने के लिए किसी भी तरह के रास्ते का निर्माण नहीं किया गया। जिसके चलते ग्रामीणों को दूसरे स्थानों के लिए निर्भर रहना पड़ता हैं।
किसी भी तरह की गतिविधियां न होने के कारण चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। भवन की दीवारें जर्जर होती नजर आ रही है। वहीं स्थानीय लोगों अमित अमित दुबे, यशवेंद्र, योगेन्द्र, प्रमोद और संतोष ने बताया कि कई बार नगर पंचायत अधिकारियों से रास्ता बनवाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सभी ग्रामिणों ने नगर पंचायत से विवाह भवन तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक वहां तक मार्ग नहीं बनेगा, तब तक किसी तरह का आयोजन सभंव नहीं हो सकेगा।
क्या है जनता का सवाल
जब करोड़ रुपए खर्च करके भवन का निर्माण कर सकते हैं। तो वहां तक पहुंचने का रास्ता क्यों नहीं बनाया गया? फिलहाल समझने और देखने के वाली बात ये है कि उपेक्षित भवन की सुध कब लेता है।
ये खबर पढ़ें-Kushinagar Up: जौहरी गांव में पहली बार एप्पल बेर की खेती,

