Friday, March 13, 2026

Vaishno Devi: वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में सीट आवंटन पर हिंदू युवा वाहिनी का विरोध, जांच की मांग तेज

Share

Vaishno Devi: हिंन्दू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रहलाद पाहुजा ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के माध्यम से भेजा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड द्वारा हाल ही में मेडिकल कॉलेज में सीट आवंटन की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई गई है।

बताया गया कि माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड सनातन धर्मावलंबितों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, किंतु बोर्ड द्वारा स्थापित मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों में से 42 सीटें विशेष समुदाय को और सिर्फ 8 सीटें सनातनी समाज को दी गई हैं। वहीं संगठन का कहा कि माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड पूर्ण रूप से सनातनियों की आस्था से जुड़ा है, आगे प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रद्धा औऱ आस्था के प्रतीक स्थल से जुड़ी संस्था में भी भेदभावपूर्ण नीति अपनाई जा रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने मांग की श्राइन बोर्ड के निर्ण की जांच कराई जाए औऱ सीटों का आवटन समानता और न्याय के आधार पर पुन: निर्धारित किया जाए।

इतना ही नहीं हिंदू युवा वाहिनी ने चेतावनी दी है कि यदि इश निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो संगठन व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगा।

वहीं केंद्र सरकार ने यह भी अपील की है कि माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड जैसी धार्मिक संस्थाओं में किसी भी तरह के समुदाय विशेष के पक्ष में भेदभावपूर्ण निर्णय न लिए जाएं।

ये भी पढ़ें- Delhi Red Fort Blast: छह शहर, सात गिरफ्तारियां… देखिए दिल्ली धमाकों में यूपी से कौन-कौन हुआ गिरफ्तार

और खबरें

ताजा खबर