Mathura: सनातन धर्म की एकता और जागरूकता का संदेश लेकर ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ की शुरुआत आज, 7 नवंबर को दिल्ली से होने जा रही है। बता दें कि इस ऐतिहासिक 10 दिवसीय पदयात्रा का नेतृत्व बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज करेंगे, बता दें कि जिसका समापन 16 नवंबर को वृन्दावन में होगा।
कैसी है विशाल संत सम्मेलन की तैयारी
इस दिव्य पदयात्रा का समापन वृन्दावन-छटीकरा मार्ग स्थित वैष्णो देवी मंदिर परिसर में एक भव्य संत सम्मेलन के रूप में होगा। बागेश्वर धाम के प्रतिनिधि रोहित रिछारिया महाराज ने बताया कि समापन स्थल पर भव्य मंच का निर्माण किया जा रहा है, जहाँ धीरेंद्र शास्त्री महाराज लगभग 5 घंटे तक मंच पर विराजमान रहेंगे। इस सम्मेलन में देश भर के संत, धर्माचार्य और लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
इतने लाख लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था
इस पदयात्रा में लाखों की संख्या में शामिल होने वाले श्रृद्वालुओं की भोजन व्यवस्था के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। वहीं आज से ही कोसी-वृंदावन क्षेत्र में 20 विशाल भट्टियां खुदवाने का काम शुरू कर दिया गया है। इन भट्टियों पर लगभग 2 लाख से अधिक लोगों के लिए प्रसाद तैयार किया जाएगा। आयोजन स्थल पर टेंट, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का काम भी उच्चस्थर पर किया जा रहा है।
हाईअलर्ट पर प्रशासन
खास बात ये है कि पदयात्रा और समापन कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में कमिश्नर शैलेंद्र सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार सहित कई आलाधिकारियों ने भाग लिया और बैठक में चर्चा का विषय सभी कि सुरक्षा व्यवस्था होगी जिसपर पूरी तरह से चौकसी बरती जाएगी।
ये भी पढ़ें- DEV DEEPAWALI: त्रिपुरासुर का वध करके त्रिपुरारी बने, महादेवः

