Maharajganj News: महराजगंज। जिले में आयोजित महराजगंज महोत्सव आज अपने तीसरे और अंतिम दिन पर पहुंच गया है। हालांकि, इस बार महोत्सव में स्थानीय उत्पादकों के लिए एक खास पहल की गई है। वन जिला वन उत्पाद (ODOP) योजना से जुड़े ग्राम स्तर के उत्पादकों को अपने स्टॉल एक दिन और लगाने का अवसर प्रदान किया गया है।
आयोजकों के मुताबिक, यह निर्णय स्थानीय उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि वे अपने उत्पादों को अधिक लोगों तक पहुंचा सकें। ODOP स्टॉलों पर बांस, शहद, हस्तनिर्मित वस्तुएं, घरेलू खाद्य सामग्री और अन्य स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जा रही है।
महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। इस पहल से ग्रामीण उत्पादकों में उत्साह है और लोग “लोकल से वोकल” अभियान को मजबूती देने के लिए आगे आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- http://Tulsi Vivah:तुलसी जी अपने पूर्व जन्म में थी, जलंधर की पत्नी वृंदाः

