Wednesday, July 15, 2026

Maharajganj News: बारिश ने बिगाड़ा महराजगंज महोत्सव 2025 का रंग, चारों ओर पानी-पानी

Share


Maharajganj News:माहाराजगंज जिले के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन महराजगंज महोत्सव 2025 का आगाज आज से हो गया है, लेकिन लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने पूरे आयोजन की तैयारियों को काफी प्रभावित कर दिया है। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित इस महोत्सव में चारों तरफ जल भराव हो गया है, लगातार बारिश के कारण लोगों का खास परेशानियां उठानी पड़ रही है।

इतनी ही नहीं लगातार बारिश के चलते मुख्य मंच से लेकर पंडालों और स्टॉलों के चारों ओर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। कालेज परिसर में जगह-जगह कचरा फैल गया है। जिससे महोत्सव स्थल पर आने वाले लोगों को असुविधा हो रही है।

महाराजगंज महोत्सव का आयोजन हर साल जिले की स्थापना दिवस के उलक्ष्य में किया जाता हैं। यह आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलने वाला है।

महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विज्ञान प्रदर्शनी, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिले भर से कलाकार और दर्शक इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हैं।

फिलहाल बारिश के कारण आयोजन समिति और प्राशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। जलभरवा की स्थिति को देखते हुए सफाई और पानी निकासी के कार्य में तेजी लाई जा रही है। कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा न आए और महोत्सव का उत्साह बारिश के बीच भी बरकरार रहे इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी मैदान में जुटे है।

ये भी पढ़ें-CM yogi: बिहार में यूपी सीएम योगी की माफियाओं पर हुंकार

और खबरें

ताजा खबर