Thursday, June 4, 2026

Lucknow news: प्नशासनिक फेरबदल: वाराणसी के एसडीएम आनंद मोहन उपाध्याय बने कानपुर नगर के एडीएम

Share

Lucknow news: लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, वाराणसी में तैनात पीसीएस अधिकारी आनंद मोहन उपाध्याय को उप जिलाधिकारी (एसडीएम), वाराणसी के पद से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी (भूमि अर्जन), कानपुर नगर नियुक्त किया गया है।


वहीं, संतोष कुमार राय, जो अब तक अपर जिलाधिकारी (भूमि अर्जन), कानपुर नगर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अपर आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल, बांदा के पद पर तैनात किया गया है।
शासन द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों को शीघ्र नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Lucknow news: लखनऊ-मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सीएम ऑफ़िस ने लिया संज्ञान

और खबरें

ताजा खबर