Crime News: लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में घरेलू कलह और शराब के नशे ने एक परिवार को तबाह कर दिया। 40 वर्षीय निशा शर्मा की कथित तौर पर उनके पति सतीश ने गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम का माहौल है।
बताया जा रहा है कि निशा शर्मा तीन बच्चों — आयुष (18), आराधना (13) और अंश (8)— की मां थीं। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के मुताबिक घर में अक्सर विवाद और झगड़े की आवाजें सुनाई देती थीं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत से बर्बाद होते परिवारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक हंसता-खेलता परिवार कुछ ही पलों में उजड़ गया और तीन बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।
ये भी पढ़ें- SIR: SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, प्रक्रिया को बताया संवैधानिक और वैध

