Sunday, October 26, 2025

Best Dhanteras Jewellery:धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का बना रहे मन, तो कम पैसों में खरीदें ये खूबसूरत आभूषण

Share

Best Dhanteras Jewellery: धनतेरस पर सोना, चांदी या पीतल जैसी धातुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। कई बार लोग बजट की कमी के कारण सोना या चांदी नहीं खरीद पाते। सोने और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। अगर आपका बजट कम है, तो हिम्मत मत हारिए। हम आपको कुछ किफायती गहनों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप खरीद सकते हैं। वो भी कम पैसों में…

रिंग ( Ring )

आप सोने की अंगूठियां भी खरीद सकते हैं। 2 ग्राम सोने से बनी अंगूठी आपको मिल जाएगी। 2 ग्राम सोने से बनी लेटेस्ट डिजाइन की अंगूठियां आपको कम दामों पर ही मिल जाएंगी जो काफी स्टाइलिश लगता हैं।

गोल्ड पेंडेंट ( gold pendant )

सोने की चेन काफी महंगी होती हैं, लेकिन इस धनतेरस पर आप पेंडेंट खरीद सकते हैं। पेंडेंट कम दामों में मिल जाते हैं। आप सिर्फ 1 या 2 ग्राम सोने से पेंडेंट बना सकते हैं। जो छोटा जरूर होगा पर आपकी खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाएगा।

नोज रिंग ( gold nose ring )

आप साधारण सोने की नथ पहन सकती हैं। सोने की नथ भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। सोने की नथ आपको 2,000 से 3,000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। जो आपको खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाएगा।

ब्रेसलेट ( bracelet )

इस साल आप गोल्ड का ब्रेसलेट भी खरीद सकते हैं। सिंपल गोल्ड ब्रेसलेट कम पैसों में बन जाएगा। अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो आप इस फेस्टिव सीजन चांदी का ब्रेसलेट खरीद सकते हैं।

पायल ( Anklet )

महिलाओं को चांदी की पायल पहनना बहुत पसंद होता है। आप इन्हें किफायती दामों पर खरीद सकती हैं। बाजार में आपको चांदी की पायल के कई नए डिजाइन मिल जाएंगे। अगर आप चांदी की पायल नहीं लेना चाहते है तो गोल्ड का भी पायल ट्राई कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-Masala vegetable Khichdi: थके हुए दिन का परफेक्ट डिनर – मसाला वेजिटेबल खिचड़ी!

और खबरें

ताजा खबर