Sunday, October 26, 2025

UP Crime News: घर में घुसकर युवक को मारी गोली, दावत पर नही बुलाने से था नाराज

Share

UP Crime News: शाहजहांपुर तिलहर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। बेटे के नामकरण की दावत के दौरान उसके पिता की हत्या कर दी गई। परिजनों ने प्रधान के पति और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने प्रधान के पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। आइए जानते क्या हैं पूरी खबर…

क्या हैं पूरा मामला

मिली जानकारी के आनुसार शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में रहने वाला 24 वर्षीय युवक की बृहस्पतिवार रात सुखदेव ने नामकरण की दावत में न बुलाने पर गोली मार हत्या कर दी। तभी मृतक के परिजनों ने गोली मारकर भाग रहे सुखदेव को मौके पर पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के पिता ने आरोपी सुखदेख और उसके दोनों बेटो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसके साथ ये भी कहा है कि सुखदेख और उसके दोनों बेटे ने घर की महिलाओं से छेड़खानी भी की है। मृतक के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार रात घर पर पोते के नामकरण संस्कार की दावत चल रही थी। काफी मेहमान आए थे। चारों तरफ खुशी का माहौल था। नाच गाना चल रहा था। रात करीब 11 बजे सुखदेव के बेटे धर्मेंद्र वर्मा व धीरेंद्र वर्मा घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने गाली गलौज की। देख लेने की धमकी देते हुए घर से चले गए।

कैसे मारी गोली

मृतक के पिता ने बताया कि लगभग आधा घंटे बाद दोनों भाई धीरेंद्र व धर्मेंद्र अपने पिता सुखदेव के साथ आए और गालोयां चलने लगे। सुखदेव व धीरेंद्र के पास तमंचा और धर्मेंद्र के हाथ में चाकू था। विरोध करने पर धीरेंद्र व उसके भाई धर्मेंद्र ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद मेहमानों के सामने प्रधान के पति सुखदेव ने उसके सीने पर तमंचे से गोली मारकर फरार हो गए। मृतक के पिता ने बताया कि वह परिजनों की मदद से बेटे को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने चेकअप कर बेटे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि लोगों के सहयोग से आरोपी सुखदेव को घर के अंदर ही पकड़ लिया गया और इसके बाद उसके दोनों बेटे तमंचे से फायर करते हुए भाग निकालें।

आरोपी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक युवक के घर बृहस्पतिवार रात बेटे के नामकरण की दावत चल रही थी। पता चला है कि युवक ने ग्राम प्रधान के पति को दावत पर नहीं बुलाया था। जिससे नाराज होकर प्रधान के पति ने घर आकर अवनीश को गोली मार दी जिसके बाद उसे अस्पातल में मृत घोषित कर दिया गया हैं। मृतक के परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया था। जिसे उसे भी चोटें आईं हैं। हिरासत में लेकर आरोपी को उपचार के लिए रेफर किया गया है। लिखित FIR दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-UP Crime News: प्रेमी ने नाबालिग प्रेमीका को गोली मार खुद किया सुसाइड

और खबरें

ताजा खबर