Saturday, July 12, 2025

IPL 2025:  चेन्नई सुपर किंग्स ने मुबंई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

Share

IPL 2025: कल आईपीएल का पहला दिन था। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुबंई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडिंयस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। वहीं इस टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया।

जिस पर अपना टारगेट सेट करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए विग्नेश पुथुर ने अपना डेब्यू किया। विग्नेश पुथुर ने अपने डेब्यू में शानदार गेंजबाजी की।

साथ ही विग्नेश की शानदार गेंदबाज ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन रचिन रवींद्र की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने ये मैच अपने नाम कर लिया।

विग्नेश पुथुर की शानदार गेंदबाजी से फैंस हुए फिदा

विग्नेश पुथुर ने अपनी बॉलिंग से फैंस का दिल जीत लिया। जिसके बाद एम.एस धोनी ने मैच के बाद विग्नेश पुथुर की पीठ थपथपाई वहीं एक्स में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद धोनी ने विग्नेश पुथुर की पीठ थपथपा रहें हैं।

मुंबई इंडियंस ने सेट किया 155 रनों का स्कोर

पहले बैटिंग करने के लिए मैंदान में उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रनों का स्कोर सेट किया। इस टीम के खिलाड़ी तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 25 गेंदों पर 31 रन बनाए। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 29 रन बनाए। दीपक चाहर ने 15 गेंदों पर 28 रन बनाकर बेहतरीन स्कोर सेट किया।

 बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। साथ ही खलील अहमद को 3 कामयाबी मिली। नाथन एलिस और रवि अश्विन ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया

रचिन की शानदार परफॉर्मेंस से टीम ने जीता मैच

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 65 रन नॉटआउट बनाए। कप्तान ऋतुराज ने गायकवाड़ ने 26 गेंदों पर 53 रन बनाए। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए विग्नेश पुथुर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। दीपक चाहर और विल जैक्स को 1-1 कामयाबी मिली।

ये भी पढ़ें- IPL 2025: जानें कब शुरू होगा आईपीएल मैच

और खबरें

ताजा खबर