Wednesday, September 9, 2026

Vastu Tips: बनना चाहते है अमीर तो घर पर लगाएं ये 4 पौधे

Share

Vastu Tips: आस-पास की हरियाली देखकर मन को काफी खुशी मिलती है। वहीं वास्तुशास्त्र भी ये कहता है कि पौधे लगाने से घर में वास्तु दोष दूर हो जाता है, वहीं इन पौधों में धन चुंबक की तरह खिंचा चला आता है। आइए जानते है कौन से है ये पौधे।

क्रासुला का पौधा जो करता है धन की वर्षा

जल्दी पैसा कमाना चाहते है और अमीर बनना हैं तो क्रासुला का प्लांट घर पर लगाए। इसे लगाते ही पैसों की तंगी दूर हो सकती है। इसे जेड प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे की पत्तीयां काफी छोटी होती है जिनमें धन को अपनी ओर आकर्षित करने की ताकत रखता है।

तुलसी का पौधा

हिन्दु धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। घर पर तुलसी के पेड़ की पूजा-अर्चना भी की जाती है। तुलसी की रोजाना पूजा करने से धन सबंधी परेशानियां दूर होता हैं। घर पर कभी भी लक्ष्मी की कमी नहीं होती है।

बैम्बू का पौधा बेहद शुभ

घर पर बांस का छोटा पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। सिर्फ वास्तु की दृष्टि से ही नहीं बल्कि फेंगशुई भी इस पौधे का बहुत शुभ मानता है। घर के पूर्व दिशा में इसे लगाने से धन-समृद्धि में खूब उन्नति होती है।

स्टडी रूम में लगाएं स्नेक प्लांट

वास्तुशास्त्र कहता है कि घर पर स्नेक प्लांट लगाने से सुख-समद्धि आती है। साथ ही अगर आप इसे स्टडी रूम में रखते हैं तो इससे तरक्की के नए मार्ग भी खुलेंगे। वहीं लिविग रूम और बेडरूम में भी रखा जा सकता हैं।

मनी प्लांट

धन को आकर्षित करने के का सबसे उत्तम पौधा माना जाता है मनी प्लांट, इसका सीधा संबंध शुक्र ग्रह से होता है। ये ग्रह धन, सुख-सौभाग्य और ऐश्वर्य के कारक माने जाते हैं। मनी प्लांट आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत करता है।

ये भी पढ़ें- Panchang 5 July: क्या कहता हैं आज का पंचांग, किन राशियों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान

और खबरें

ताजा खबर